पेट की गैस से तुरंत आराम दिलाएंगे ये  रामबाण घरेलू उपाय

छाछ का सेवन गैस की समस्या महसूस हो तो आप तुरंत एक गिलास छाछ में थोड़ी काली मिर्च और धनिए का रस मिलाकर पी जाएं। इससे आपको जल्दी ही गैस से राहत मिल जाएगी।

अजवाइन के उपयोग मिलेगी राहत गैस की समस्या में पानी के साथ लगभग आधा चम्मच अजवाइन के बीज खा सकते हैं. इससे आपको राहत मिलेगी.

भुने हुए जीरे को पानी में डालकर पी जाएं भोजन के बाद भुने हुए जीरे को थोड़ा सा क्रश करें और इसे एक गिलास पानी में डालकर पी लें। या फिर गरम पानी में एक चम्मच जीरा डालकर पीएं।

हींग को पानी में मिलाकर पिएं आधा चम्मच हींग को हल्के गर्म पानी में मिलाकर पीने से पेट में गैस बननी कम होती है. हींग गैस से तुरंत राहत दिलाने में मददगार है. इससे पेट भी साफ हो जाता है और गैस से राहत भी मिलती है.

गरम पानी के साथ करें तुलसी के पत्तों का सेवन तुलसी के पत्तों के अंदर कार्मिनेटिव गुण होते हैं जो आपको एसिडिटी से तुरंत राहत दिला सकते हैं। इसके लिए आपको केवल तुलसी के तीन से चार पत्ते लेने हैं और इन्हें खा लेना है। इसके अलावा आप चाहें तो गरम पानी में डालकर भी इनका सेवन कर सकते हैं।

बैकिंग सोड़ा और नींबू का रस पियें एक बेहद ही आसान और जल्दी से तैयार होने वाला घरेलू नुस्खा है बैकिंग पाउडर और नींबू का जूस. आयुर्वेदिक एक्सपर्ट बताते हैं कि एक चम्मच नींबू का जूस आधा चम्मच बेकिंग पाउडर को एक कप पानी में मिलाएं और पी लें. ऐसा करने से पेट की गैस से तुरंत राहत मिलती है.