SIDBI recruitment 2022: भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (SIDBI) ने सामान्य स्ट्रीम में सहायक प्रबंधक ग्रेड 'ए' के पदों पर भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं।
बैंक द्वारा जारी विज्ञापन (सं.01/Grade A/2022-23) के अनुसार असिस्टेंट मैनेजर के 100 पदों पर भर्ती की जानी है। इन पदों में से 41 आरक्षित हैं, जबकि 12 एससी, 9 एसटी, 28 ओबीसी और 10 ईडब्ल्यूएस कटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। साथ ही, इन पदों पर निर्धारित प्रक्रिया से चयनित उम्मीदवारों की नियमित आधार पर भर्ती की जानी है।
रिक्तियों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 03 जनवरी, 2023 है।
ऑनलाइन परीक्षा की संभावित तिथि जनवरी/फरवरी 2023 है। साक्षात्कार की संभावित तिथि फरवरी 2023 है।
आयु सीमा
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 14 दिसंबर, 2022 तक 21 वर्ष से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
शैक्षिक योग्यता
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) / केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान / विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातकोत्तर डिग्री (अधिमानतः वाणिज्य / अर्थशास्त्र / प्रबंधन विषय से) या कानून में स्नातक की डिग्री / इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री ( अधिमानतः सिविल / इलेक्ट्रिकल / मैकेनिकल) या सीए / सीएस / सीडब्ल्यूए / सीएफए / सीएमए या पीएच.डी. भारत सरकार/यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थानों से होनी चाहिए।
आवेदन शुल्क
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 175 रुपये होगा, जबकि अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 1100 रुपये लागू है। स्टाफ उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
वेतन
इन पदों पर सेलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को सैलरी के तौर पर 28,150 रुपये से 70,000 रुपये मिलेगी. इसके अलावा अन्य भत्तों का लाभ भी मिलेगा.